


Feeding
11 February 2026 को अपडेट किया गया
मेरी बचपन की सहेली नीतू ने हाल ही में एक लड़की को जन्म दिया,और इसी लिए मैं आज उसे बधाई देने के लिए उसके घर गई. लेकिन, मैंने देखा कि नीतू बहुत ही परेशान थी... उसके बाल उलझे हुए से, नींद पूरी ना होने की वजह से उसकी आँखों के नीचे सूजन थी. मुझे ये सब देखकर बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा क्योंकि कॉलेज के वक्त हर बात पर खिलखिलाने वाली लड़की, माँ बनने के बाद बहुत उदास रहने लगी थी. मुझे यह देखकर बहुत ही अजीब लगा क्योंकि नीतू अपने शिशु को दूध पिलाने के वक्त बहुत ही खीझ रही थी और बार-बार अपने शिशु को दूध पिलाते हुए बड़बड़ा रही थी. मुझे ये देखकर बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा और मैंने नीतू से पूछ ही लिया कि तुम इतना परेशान क्यों हो, क्या रमेश से तुम्हारा झगड़ा हुआ है या ससुराल में किसी बात को लेकर परेशानी है.
तभी उसने मुझे बीच में टोकते हुए बोला, नहीं-नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि सोनू (बेटे का नाम) के आने के बाद तो रमेश और बाकि के घरवाले मुझे और भी ज़्यादा प्यार करने लगे हैं. दरअसल, मैं जब भी सोनू को दूध पिलाने लगती हूँ तो पता नहीं क्यों यह इधर-उधर देखने लगता है, जिस वजह से वो सही तरीके से दूध नहीं पी पाता और फिर थोड़ी-थोड़ी देर बाद दूध पीता है. इस वजह से मैं पूरा दिन ना तो कोई काम कर पाती हूँ और ना ही आराम, मुझे बिलकुल भी समझ नहीं आता कि मैं अपने सोनू को कैसे दूध पिलाऊँ कि उसका इधर-उधर ध्यान भी ना भटके और वो आराम से दूध भी पी ले. तभी मैंने नीतू को समझाते हुए बोला कि ऐसा कई वजह से हो सकता है क्योंकि यही समस्या मेरी बेटी तान्या के साथ भी थी. तब मैंने नीतू को विस्तार से समझाया कि आखिर क्यों बच्चों का दूध पीते हुए ध्यान भटकता है और उन्हें ऐसा करने से कैसे रोकें.
मेरी बेबी चार महीने की हो गई है, पहले वो अच्छे से दूध पीती थी. लेकिन अब उतना अच्छे से दूध नहीं पीती है, इसके पीछे क्या कारण हो सकता है प्लीज़ बताइए ?
अक्सर जब शिशु का विकास हो रहा होता है, तो वह कई तरह के मोटर सिक्लस व नए कौशल सीख रहा होता है, तो ज़ाहिर सी बात है ऐसे में उसका ध्यान भटक सकता है. लेकिन, इसका मतलब ये नहीं कि उसका स्तनपान (breastfeeding meaning in hindi) से ध्यान हट रहा है बल्कि इससे इस बात पर असर पड़ेगा कि दिन में वह कितनी बार और कितनी देर तक स्तनपान करता है. बता दें, इस वक्त वो स्तनपान करने की बजाय इधर-उधर पड़ी चीज़ों को उत्साहपूर्वक देखना पसंद करेगा.
मेरा बेटा दो माह का है और जब मैं उसे फ़ीड करवाती हूँ, तो वो स्तन को बहुत तेज़ी से चूसता है, जिससे मुझे कभी-कभी ये डर लगता है कि कहीं उसकी साँस ना अटक जाए. ऐसे में मैं उसे कैसे फ़ीड करवाऊँ कि उसे कोई परेशानी ना हो?
बता दें, शिशु को स्तनदूध पीते वक्त स्तन का पूरा अग्रभाग मुंह में लेना चाहिए ताकि वह सही तरीके से दूध पी सके. इसके अलावा, अगर आपका शिशु थोड़ा बड़ा भी हो गया है, तो भी उसकी लैच पर नज़र ज़रूर रखें क्योंकि अगर आपके शिशु ने दूध पीते हुए स्तन मुंह में अच्छे से नहीं लिया, तो उसके लिए स्तनदूध निकाल पाना भी बेहद कठिन होगा. ऐसे में आपको स्तनपान (breastfeeding meaning in hindi) के दौरान दर्द व असहजता महसूस हो सकती है.

2-in-1 Baby Feeding Sipper Bottle (Lion) - 125 ml
BPA Free with Anti-Colic Nipple & Spoon | Feels Natural Baby Bottle | Easy Flow Neck Design
₹ 129
4.4
(10581)


4402 Users bought
Yes
No
Written by
Parul Sachdeva
A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips





गर्भावस्था के दौरान संक्रमण को रोकने के लिए सरल कदम

Treatment to Prevent Infertility in Women in Hindi | महिलाओं को इनफर्टिलिटी से बचाते हैं ये 4 उपाय
रहना है फ़िट तो रोज़ाना अपने बच्चे के साथ करें ये 5 आसान योगासन

Coconut During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में नारियल खाना अच्छा होता है?

Benefits of Eating Figs During Pregnancy | प्रेग्नेंसी में अंजीर खाने से क्या फ़ायदे होते हैं?

Motor Neuron Disease in Hindi | लाइलाज है मोटर न्यूरॉन की बीमारी! जानें इसके बारे में ज़रूरी जानकारी

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |